बाराबंकी, जुलाई 9 -- Barabanki News: निन्दूरा। घुंघटेर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मृतक अधेड़ का शव गुरुवार की शाम को उसके गांव सिकटिया पहुंचा। इस घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन के लिए जाने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंची नायब तहसील दार ने उन्हें समझाने की कोशिश की। उन्होंने पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन व ग्रामीण माने और शव का अंतिम संस्कार किया। हंगामा करीब दो घंटा चला। उपचार के दौरान हुई थी मौत: सिकटिया गांव निवासी राम सिंह (45) बुधवार शाम को कार से घर लौट रहे थे। सरैया मोड़ के निकट एक दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में ज...