Barabanki News: परंपरागत ढंग निकला बाल गोपाल भगवान श्रीकृष्ण का डोल
बाराबंकी, सितम्बर 11 -- Barabanki News: रामनगर। श्री राम जानकी पंचायती मंदिर रामनगर से गुरुवार को श्रीकृष्ण डोल धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। डोल निकलने से पहले मंदिर में पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, अनूप पांडेय, बिन्ना दुबे, पुजारी राजू, बार महामंत्री कमल तिवारी, पंकज सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद "जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी" के जयघोष के बीच भगवान श्रीकृष्ण की पालकी कंधे पर रखकर मंदिर से डोल यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से निकलकर गली-मोहल्लों, मुख्य मार्ग और अंदर बाजार से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने अपने द्वार पर बाल गोपाल भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।श्रीकृष्ण यह भी पढ़ें- Lucknow News: परंपरागत ढंग न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.