Barabanki News: पद्मश्री के हाईटेक फार्म हाउस पहुंचे डीएम, केले की खेती की तकनीक जानी
बाराबंकी, सितम्बर 5 -- Barabanki News: जैदपुर। जिले में आधुनिक और उन्नत कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने प्रगतिशील किसान पद्मश्री रामसरन वर्मा के हाईटेक फार्म हाउस पर पहुंच कर खेती की बात खेत पर की। इस दौरान उन्होंने केले की खेती की आधुनिक तकनीकों को करीब से देखा और फसल उत्पादन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां हासिल कीं। हरख ब्लॉक के ग्राम दौलतपुर में जिलाधिकारी ने पद्मश्री के हाईटेक फार्म हाउस पर टिशू कल्चर केले की खेती के बारे में विशेष रूप से जानकारी ली। उन्होंने पौध तैयार करने से लेकर रोपाई, सिंचाई, रोग नियंत्रण और बेहतर उत्पादन की तकनीक के संबंध में प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा से चर्चा की। इसके साथ ही डीएम ने फार्म हाउस की हाईटेक कृषि व्यवस्था का भी जायजा लिया। परिसर में लगे केले के पेड़ो के बीच भी पहंुचे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.