बाराबंकी, अगस्त 2 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तत्वावधान में आज बरोलिया स्थित परिजात परिसर में न्याय पंचायत स्तरीय पदाधिकारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राधेश्याम रावत एवं अमरेश यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ पदाधिकारी शिव चंद शाहू ने किया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती, न्याय पंचायत स्तर तक संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...