Barabanki News: पत्नी की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर युवक ने की थी खुदकुशी
बाराबंकी, अगस्त 10 -- Barabanki News: असंद्रा। थाना क्षेत्र में रविवार को देर शाम एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरेगनी मजरे गजपतिपुर निवासी पिंटू रावत (26) पुत्र नारायण रावत का शव रविवार की देर शाम उसके घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला था। घटना के समय उसकी मां ज्ञानवती अपनी पुत्री की ससुराल बेलवारन पुरवा में थीं। रविवार देर शाम जब वह घर लौटीं तो कमरे में अपने पुत्र का शव लटका देखा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की मां ज्ञानवती ने बताया कि मृतक पिंटू की पत्नी पिछले छह महीने से अपने मायके मानपुर में रह रही है। कई बार वह उसे विदा करवाने गया लेकिन वह साथ नहीं आई। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.