Barabanki News: पति समेत छह खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
बाराबंकी, अक्टूबर 24 -- Barabanki News: बाराबंकी। सतरिख क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने से मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, ससुर और सास समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना जैदपुर क्षेत्र के बबुरिहा गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र रामलखन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बहन साबरमती की शादी करीब 17 वर्ष पूर्व गोकुलपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र रामनाथ के साथ की थी। शादी के शुरुआती 10 वर्ष तक सब कुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन वर्ष 2019 से ससुराल पक्ष के लोग घरेलू विवाद को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। आरोप है कि करीब एक महीने पूर्व मृतका की देवरानी को लेकर हुए विवाद में जब साबरमती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.