बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के महाबल पुरवा गांव निवासी महिला जमुना कुमारी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि छह माह से उसका गुरुदत्त खेड़ा गांव निवासी पति आशीष कुमार से विवाद के चलते अपने मायके में मां के पास रह रही है। आरोप लगाया कि मंगलवार की आधी रात आशीष कुमार उसके घर आकर दरवाज़ा पीटना शुरू कर दिया। दरवाजा न खोलने पर छत से घर में घुसकर उसे एवं उसकी मां को बुरी तरह पीटकर धमकी देकर चला गया। पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...