Barabanki News: पंचायत सहायक ने सचिव पर लगाया मानदेय काटने का आरोप
बाराबंकी, जुलाई 7 -- Barabanki News: दरियाबाद (बाराबंकी)। इमिलिहा ग्राम पंचायत की पंचायत सहायक नीतू ने ग्राम सचिव पर मानदेय में मनमानी कटौती, धमकी देने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बीडीओ संस्कृता मिश्र को शिकायती पत्र सौंपा है। उनके समर्थन में अन्य पंचायत सहायकों ने भी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि फरवरी से जून तक पांच माह का मानदेय लंबित था। प्रभारी एडीओ से शिकायत के बाद भुगतान तो किया गया, लेकिन पांच माह के 30 हजार रुपये के बजाय केवल 20,192 रुपये ही खाते में भेजे गए। नीतू का आरोप है कि कटौती का कारण पूछने पर ग्राम सचिव प्रगति श्रीवास्तव ने अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी।मामले को लेकर पंचायत सहायक यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि शासन की ओर से पंचायत सहायकों को प्रतिमाह छह हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.