बाराबंकी, जुलाई 24 -- Barabanki News: रामनगर। ग्राम पंचायत की कार्य योजना का अनुमोदन दो माह बीत जाने के उपरांत नहीं होने के चलते दर्जनों ग्राम पंचायत प्रशासकों ने बीडीओ रामनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन भेजा है। ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सभाजीत सिंह द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा है कि ब्लॉक की समस्त ग्राम पंचायतों के विकास कार्य के लिए प्रशासक की नियुक्ति के बाद ग्राम पंचायतो में कायाकल्प कार्य, इण्टरलांकिग, खण्डन्जा, नाली, पेय जल व बाढ से प्रभावित ग्रामों में बाढ बचाव के लिए सामग्री क्रय किये जाने की कार्ययोजना डीपीआरओ को भेजी गयी थी। दो माह व्यतीत हो जाने के बाद भी ग्राम पंचायतों से भेजी गयी कार्ययोजना का अनुमोदन ग्राम पंचायतों को प्राप्त नहीं हुआ। जिससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

हिंद...