Barabanki News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चार कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश
बाराबंकी, जुलाई 23 -- Barabanki News: रामसनेहीघाट। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने गुरुवार को सीएचसी रामसनेहीघाट के औचक निरीक्षण में मिली खामियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कमियों को तत्काल सुधार करने के साथ ही उन्होंने अनुपस्थित मिले चार स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश अधिकारियों को दिए। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुबह करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। उन्होंने इमरजेंसी, ऑपरेशन थियेटर, एक्स-रे कक्ष, महिला एवं पुरुष वार्ड, एनआईसीयू तथा जननी सुरक्षा योजना वार्ड का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। भर्ती मरीजों और प्रसूताओं से बातचीत कर उपचार, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जेएसवाई वार्ड में भर्ती महिलाओं ने भोजन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.