Barabanki News: निजी अस्पताल व क्लीनिक पर छापेमारी, आठ को नोटिस
बाराबंकी, जुलाई 15 -- Barabanki News: जैदपुर। कस्बा जैदपुर में बुधवार को अधीक्षक डा. जगदीश कुमार ने डा. निखिल यादव, डा. नजमुल सिद्दीकी अमित सहित पांच सदस्यों की टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाकर छापेमारी शुरू की। सीएचसी से कुछ दूरी पर संचालित अवी हास्पिटल का निरीक्षण करने पहुंची टीम तो वहां पर समस्याओं का अंबार देखकर दंग रह गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम को हास्पिटल में चिकित्सकों की उपलब्धता, प्रशिक्षित स्टाफ, आवश्यक उपकरण सहित कोई मानक पूरे नहीं मिले। मौके पर अस्पताल में कोई डाक्टर नहीं मिला, इस दौरान जब जांच करने गई टीम ने अभिलेख मांगे तो मौजूद कर्मचारी कुछ दिखा नहीं सके। इसके बाद कई निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर छापेमारी की। विभागीय टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.