Barabanki News: निजी अस्पतालों में अप्रशिक्षित कर रहे इलाज, विभाग अनजान
बाराबंकी, जुलाई 12 -- Barabanki News: जैदपुर, संवाददाता। कस्बा जैदपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पंजीकरण के निजी अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। हालत यह है कि कई निजी अस्पतालों में न तो विशेषज्ञ चिकित्सक नियमित रूप से मौजूद रहते हैं और न ही आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन किया जाता है। इसके बावजूद यहां अप्रशिक्षित महिलाओं द्वारा मरीजों का इलाज और प्रसव कराए जा रहे हैं। कस्बा जैदपुर और आसपास के क्षेत्रों में विभाग के अनुसार क्षेत्र में पंजीकृत सिर्फ चार निजी अस्पताल हैं। अधिकांश अस्पतालों में गंभीर मरीज पहुंचने पर पहले डॉक्टर को फोन कर बुलाया जाता है। कई बार डॉक्टर के पहुंचने में देरी होने से मरीजों की हालत और बिगड़ जाती है। आरोप है कि कई अस्पतालों में प्रसव का कार्य प्रशिक्षित चिकित्सक के बजाय निजी महिला कर्मचारियों के भरोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.