Barabanki News: नाबार्ड परियोजना से लगा नलकूप दो साल बाद बंद
बाराबंकी, जुलाई 24 -- Barabanki News: बाराबंकी। जिले में 315 राजकीय नलकूप हैं। इसमें से दो विद्युत दोष के चलते बंद होने की बात कही गई। वहीं अंसद्रा क्षेत्र के महमूदपुर मजरे मानपुर मकोहिया गांव में नाबार्ड वित्त पोषित परियोजना के तहत लगा नलकूप किसानों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहा है। दो साल से बंद पड़े इस नलकूप के कारण किसानों को निजी संसाधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बनीकोडर ब्लॉक क्षेत्र महमूदपुर मजरे मानपुर मकोहिया गांव में लगा नलकूप खराब होने के बाद उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। मोटर चोर खोल ले गए। कोठी क्षतिग्रस्त है, दरवाजा और लोहे के पाइप जंग खाकर नष्ट हो चुके हैं। यह स्थिति सरकारी धन के दुरुपयोग को दर्शाती है। गांव निवासी दीपांशु सिंह, सोनू, सूरज व कल्लू आदि किसानों का कहना है कि नलकूप दो वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.