बाराबंकी, अगस्त 16 -- Barabanki News: सतरिख। मंजीठा गांव में पौराणिक श्री नाग देवता मंदिर पर नाग पंचमी मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का रविवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने जायजा लिया। उन्होंने मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गुरु पूर्णिमा से चल रहे मंजीठा मेले में नाग पंचमी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धालु मिट्टी की मटिया में दूध चावल भरकर श्री नाग देवता मंदिर में चढ़ाते हैं और सर्प भय से मुक्ति की कामना करते हैं। एसपी ने भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर नाग देवता को दूध चढ़ाएं या नहीं? शा...