Barabanki News: नागपंचमी पर एक लाख भक्तों ने की नाग देवता की पूजा
बाराबंकी, अगस्त 17 -- Barabanki News: सतरिख, संवाददाता। नागपंचमी का पर्व सोमवार को पड़ने से मंजीठा गांव स्थित श्री नाग देवता के पौराणिक मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। देखते ही देखते मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। देर रात तक दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। अनुमान लगाया जा रहा है दिन भर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किए। श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भगृह से निकाले गए कृत्रिम पाइपों के माध्यम से मिट्टी की मालियों में दूध और चावल भरकर नाग देवता को अर्पित किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि , मनोवांछित फल की प्राप्ति और सर्प भय से मुक्ति की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में घंटियों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Rampur N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.