बाराबंकी, अगस्त 31 -- Barabanki News: दरियाबाद। शारदा सहायक नहर में युवक के कूदने की आशंका के बाद सोमवार को पीएसी की जल यूनिट और पुलिस ने तलाश अभियान चलाया। स्टीमर की मदद से टीम ने नहर में कई किलोमीटर तक खोजबीन की, लेकिन दोपहर बाद तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। कस्बा इचौली निवासी रवि सिंह की ससुराल दरियाबाद के मोहरियान में है। रविवार को पत्नी लक्ष्मी को ससुराल छोड़कर वापस लौट रहा था। मीननगर के पास शारदा सहायक नहर पर पहुंचने के बाद उसने पत्नी को फोन कर नहर में कूदने की बात कही। सूचना पर परिजन नहर की ओर दौड़े। मौके पर रवि का मोबाइल फोन और चप्पल मिली, लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को पीएसी की जल यूनिट के साथ नहर में तलाश शुरू कराई। स्टीमर से घटनास्थल के आसपास कई किलोमीटर तक खोजबीन की गई। परिजन भी नहर किनारे मौजूद रहे। ...