Barabanki News: नहर में अज्ञात युवक का शव मिला
बाराबंकी, अगस्त 10 -- Barabanki News: हैदरगढ़। कस्बा के समीप बड़ी नहर हैदरगढ़ ब्रांच में सोमवार की देर रात राहगीरों ने एक युवक का शव पानी में बहता हुआ देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाबा का पुरवा गांव के सामने नहर के पानी से शव बाहर निकाला। कोतवाल अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के करीब है। बताया कि कुछ ही घंटे का डूबा हुआ लग रहा है। पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.