Barabanki News: नस कटने से घायल अवस्था में मिला अधेड़
बाराबंकी, जुलाई 26 -- Barabanki News: सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी आया व्यक्ति घायल अवस्था में निगम राइस मिल के पास पड़ा मिला। उसके बाएं हाथ की नस कटी हुई थी। ग्रामीणों ने तत्काल उसे इलाज़ के लिए सीएचसी सूरतगंज भेजा। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया। लखनऊ के टेड़ी पुलिया निवासी मुजीब खान (45) शनिवार को सूरतगंज हेतमापुर मार्ग पर स्थित निगम राइसमिल के पास रिश्तेदार हनीफ़ से मिलने आया था। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में उसकी बाएं हाथ की नस कट गई। खून ज्यादा बहने के कारण वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में पड़े देख उसे एम्बुलेंस के सहयोग से सीएचसी सूरतगंज में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार मुजीब खान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.