बाराबंकी, सितम्बर 14 -- Barabanki News: बाराबंकी। देवा क्षेत्र के अलावा शहर के नवीगंज, बेगमगंज नशीली दवाओं की कथित रूप से बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के बिक्री का मामला उठाते हुए किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रशासन से तत्काल औचक निरीक्षण एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। भाकियू दशहरी संगठन के जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि देवा क्षेत्र के कुछ मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री नियमों के विपरीत हो रही है। इस दौरान शिव कुमार, रोहित, अभिषेक, मोहम्मद अलीम, तरुण कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...