बाराबंकी, अगस्त 7 -- Barabanki News: बाराबंकी। माती थाना के ग्राम टंटा टाईकला मजरे खेवली गांव में एक नव विवााहिता पर उसके ससुर व पति ने धारदार धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह किसी तरह बच कर छत पर पहुंची और जान बचाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति व ससुर के खिलाफ माती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के शंकरपुर सीतापुर रोड निवासी हिना बानो पुत्री मो. नसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी सलमान पुत्र जाहिद अली निवासी ग्राम टंटा टाईकला मजरे खेवली थाना माती के साथ 30 अप्रैल 2026 को हुई थी। इनका आरोप है कि उनके ससुराल में रहने के दौरान जब माता-पिताजब विदा कराने आते तो पति व ससुर बहाना बना कर उन्हें वापस भेज देते थे। इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने बताया कि वह वर्तमान में तीन माह गर्भ स...