Barabanki News: नकब लगा कर मेंथा ऑयल समेत हजारों की चोरी
बाराबंकी, जुलाई 20 -- Barabanki News: निन्दूरा। बड्डूपुर थाना के गौरभारी मजरे बड्डूपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर में नकब लगाकर मेंथा ऑयल समेत हजारों का सामान पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। गौरभारी मजरे बड्डूपुर गांव निवासी मुंशीलाल पुत्र राम औतार गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात चोर उनके घर के पीछे से सेंध काटकर अंदर घुस आए। चोर घर से लगभग 10 लीटर पिपरमिंट का तेल, एक पीतल का लोटा, एक लोटिया तथा तीन पीतल की थालियां चोरी कर ले गए। दीवार में नकब देख कर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.