Barabanki News: नकब लगाकर घर से लाखों की चोरी
बाराबंकी, अक्टूबर 9 -- Barabanki News: त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवनाम के मजरा देवापुर गांव में नकाबपोश चोरों ने बुधवार की रात एक घर को बनाया निशाना। नकब लगाकर घर में घुसे चोरों ने नगदी जेवर समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। देवापुर मजरे शिवनाम गांव निवासी छोटेलाल पुत्र ठुन्नी के घर में बुधवार की रात नकब लगा कर घुसे चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया। गुरुवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो कमरे में बिखरा सामान देख कर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने अलमारी व बक्सों के ताले तोड़े, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस चोरों के सुराग के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.