Barabanki News: दो हत्यारोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
बाराबंकी, अक्टूबर 11 -- Barabanki News: बाराबंकी। टिकैतनगर थाना के सेखलीपुर मजरे विद्यानगर गांव में शनिवार की रात विवाद के दौरान एक महिला के हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। सेखलीपुर मजरे विद्या नगर निवासी विंता और अजय रावत पड़ोसी हैं। दोनों की परचून की दुकान है। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अजय अपनी दुकान के पास ही गाना गा रहा था। विंता ने इसका विरोध किया तो उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया था। मामला बढ़ने पर पड़ोस में रहने वाली विमला देवी (40) पत्नी राकेश कुमार रावत बीच बचाव करने लगीं थी। इसी दौरान उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। विमला के सिर पर चोट लगने पर उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अरुण कुमार पुत्र आशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.