Barabanki News: दो सौ वर्ष पुराने कुएं का पानी हुआ सफेद, देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़
बाराबंकी, नवम्बर 2 -- Barabanki News: त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब गांव के बाहर स्थित एक कुएं का पानी अचानक सफेद दिखाई देने लगा। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गांव निवासी रामकरण और राजू सहित ग्रामीण रोजाना की तरह सुबह पास स्थित माता जी के छोटे मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर कुएं पर पड़ी तो पानी का रंग पूरी तरह सफेद नजर आया। देखते ही देखते खबर गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण इस घटना को माता रानी का आशीर्वाद और चमत्कार मान रहे हैं। यह भी पढ़ें- Barabanki News: 200 वर्ष पुराने कुएं में सफेद पानी बना कौतुहल कुछ ग्रामीणों ने कुएं से पानी निकालकर उसका स्वाद भी चखा और स्वाद अच्छा होने की बात कही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.