बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर हाजीपुर गांव के निकट गुरुवार शाम पिकअप व आटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी पिकअप सड़क से नीचे खाई में जाकर पलट गई जबकि आटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आटो में बैठी सवारियां खुश्बू, आफरीन, मायाराम व चालक अर्सलान तथा दूसरे वाहन का चालक गुड्डू सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी घुंघटेर भेजा। घायलों की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...