Barabanki News: दो बाइकें टकराई, महिला समेत तीन घायल
बाराबंकी, अक्टूबर 18 -- Barabanki News: देवा शरीफ। देवा थाना क्षेत्र में मलूकपुर-खिजिरपुर मार्ग पर रविवार की शाम दो बाइकें टकरा गईं। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी देवा पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मलूकपुर से खुजिरपुर जाने वाले मार्ग पर रविवार की देर शाम प्रदीप कुमार निवासी ग्राम उखड़ी थाना देवा की बाइक सामने से से आ रहे अमित कुमार निवासी थाना सफदरगंज की बाइक से टकरा गई। इस हादसे में अमित व इनके साथ रही रेनू (42) और प्रदीप गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने घायलों को आनन-फानन सीएचसी देवा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.