Barabanki News: दो पक्ष में मारपीट, 11 लोगों का हुआ चालान
बाराबंकी, जुलाई 11 -- Barabanki News: देवा शरीफ। थाना व कस्बा देवा में एक ही समुदाय के दो पक्षों में बयानबाजी को लेकर शुक्रवार की शाम मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में शांति भंग में 11 लोगों का चालान किया है। देवा आदर्श नगर पंचायत मोहल्ला हुज्जाजी दो पश्चिम निवासी असहर अली अंसारी पुत्र रहमत अली अंसारी और देवा कस्बा के ही रहने वाले मौलाना फैजान राजा पुत्र मुन्ना आदि के बीच शुक्रवार की शाम एक बयानबाजी पर बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों का शांतिभंग मामले में चालान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.