Barabanki News: दो ढाबा संचालकों का विवाद पुलिस तक पहुंचा
बाराबंकी, जुलाई 30 -- Barabanki News: रामनगर । बाराबंकी बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित दो ढाबा संचालकों के बीच लंबी दूरी की बसों को अपने-अपने ढाबों पर रोकवाले को लेकर चला आ रहा विवाद पुलिस तक पहंुच गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे द्वारा बस चालकों पर दबाव बनाकर जबरन ढाबे पर बस रोकवाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पांच लोगों पर शांति भंग की कार्यवाही की है। बुधवार रात पुलिस को एक पक्ष से सूचना मिली कि कुछ लोग स्कॉर्पियो में बैठकर डबल डेकर बसों का पीछा कर उसके चालकों पर दबाव बनाकर बस अपने ढाबे ले जाने को कह रहे हैं। चालकों द्वारा विरोध करने पर अभद्रता और धमकी दी जा रही है। इसी तरह की शिकायते दूसरे पक्ष की भी पुलिस के पास पहुंची कि उनके ढाबे पर रुकने वाली बस जबरन दूसरे लोग रोक रहे हैं। रामनगर पुलिस ने रात में ही मामले से संबंधित पांच लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.