Barabanki News: देवा मेला संपन्न होने के बाद भी जायरीनों की भीड़
बाराबंकी, नवम्बर 7 -- Barabanki News: देवा शरीफ। देवा मेला संपन्न होने के बाद भी शुक्रवार को जायरीनों की भीड़ में कमी नहीं आई। मेला संपन्न होने के बाद पुलिस फोर्स अपने अपने थानों पर चली गई है। मेला के दौरान पाबंदी और जगह-जगह बैरिकेडिंग के चलते जो लोग मेला में नहीं आ पाए थे वे अब देवा आना शुरू कर दिए हैं, जिससे अकस्मात भीड़ बढ़ गई है। बताते हैं कि अभी भी भारी संख्या में लोग मेला में मौजूद हैं। हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा हुआ है, बिजली की रोशनी कम होने के बाद भी झूला मेले की तरह चल रहे हैं। पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस नजर नहीं आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.