Barabanki News: देवा मेला में आने वाले जायरीनों के लिए 10 दिनों तक 24 घंटे 52 रोडवेज बसें चलेंगी
बाराबंकी, अक्टूबर 26 -- Barabanki News: बाराबंकी, कार्यालय संवाददाता। आज से शुरू हो रहे देवा मेले को लेकर परिवहन डिपो ने कमर कस ली है। जायरीनों की सुविधा के लिए दस दिनों तक देवा से लखनऊ, बाराबंकी समेत अन्य रूटों पर 24 घंटे तक रोडवजे की बसें चलेंगी। इसमें 37 बसें दिन में चलेंगी, जबकि 15 बसें रात्रि में शटल के रूप में चलाई जाएंगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मेले में आने वाले जायरीनों के साथ अच्छा व्यवहार करने और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए चालकों को भी सख्त हिदायत दी गई है। 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक चलने वाले देवा मेला में जायरीनों की सुविधा के लिए बाराबंकी डिपो की कुल 37 बसें लगाई गई हैं। ये बसें पूरे दिन विभिन्न स्थानों के लिए दो फेरे लगाएंगी। हालांकि आवश्यकता पड़ने पर फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। इनमें से 20 बसें बाराब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.