Barabanki News: देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
बाराबंकी, नवम्बर 2 -- Barabanki News: बाराबंकी। फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 अक्तूबर की रात देवर नशे की हालत में कमरे में घुस आया। वह दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाते हुए उसने परिजनों को घटना बताई तो लोगों ने उसे ही चुप करा दिया। खेत की रखवाली करने गए पति के लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी दी। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने समझौता करा दिया। एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अमन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.