बाराबंकी, अक्टूबर 11 -- Barabanki News: असंद्रा। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक असंद्रा अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए वांछित आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अमहिया गांव निवासी मन्नान पुत्र अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुष्कर्म के मामले में फरार था। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...