Barabanki News: दुर्घटना में वृद्धा की मौत, दो लोग घायल
बाराबंकी, जुलाई 2 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के करोरा चौराहे पर गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।धुसेड़िया गांव निवासी रामपाल की पत्नी रमपता (60) अपने भतीजे सुनील कुमार के साथ बाइक से मायके जगरा बसावनपुर से गुरुवार शाम घर लौट रही थी। शाम करीब पांच बजे करोरा चौराहे पर पहुंचते ही सामने से आ रहे करोरा निवासी अखिलेश की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। अखिलेश अपने साथी रामू बाबा के साथ सड़क पार कर रहे थे। टक्कर लगते ही रमपता सड़क पर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अखिलेश और रामू बाबा को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची बदोसराय पुलिस ने दोनों घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.