बाराबंकी, जुलाई 7 -- Barabanki News: सुबेहा। सड़क दुर्घटना में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से मृतका के घर में कोहराम मचा है। सुबेहा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे शुकुलपुर गांव निवासी राजेश अपनी 66 वर्षीय माता शिवपती को बाइक पर बिठाकर रायबरेली लेकर जा रहे थे। रायबरेली शहर स्थित रतापुर चौराहे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली स्थित जिला अस्पताल के डाक्टरों ने घायल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं मामूली रूप से घायल राजेश को घर जाने दिया गया। जहां वृद्धा की हालत ट्रामा सेंटर लखनऊ में नाजुक बनी रही। परिजन नाजुक हालत में महिला को लेकर बीएचईएल स्थित एक निजी अस्पताल मे लाकर भर्ती करा दिया। सोमवार की देर रात महिला ने दम तोड़ द...