Barabanki News: दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान मौत
बाराबंकी, अक्टूबर 27 -- Barabanki News: बाराबंकी। करीब पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सफदरगंज थाना के मोती पुरवा मजरे महमदाबाद निवासी रामकेवल (25) पुत्र रामफेर 23 अक्टूबर को बाइक से सिद्धौर क्षेत्र में गया था। वहां किसी वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें सोमवार को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। ट्रामा सेंटर ले जाने के दौरान रामकेवल की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.