Barabanki News: दुर्घटना में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत
बाराबंकी, नवम्बर 15 -- Barabanki News: सुबेहा। तीन दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। सुबेहा थाना क्षेत्र के सोइना गांव निवासी 55 वर्षीय राम जियावन रावत 12 नवंबर को सुबेहा कस्बा आए हुए थे। घर वापस लौटते समय नहर पुलिया के नजदीक सामने से आ रही तेजरफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे रामजियावन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा था। जहां उनकी मौत हो गई। रविवार के दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.