बाराबंकी, जुलाई 28 -- Barabanki News: बाराबंकी। नगर कोतवाली के असेनी मोड़ पर सोमवार की सुबह एक स्कूटी चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के मोहल्ला पीरबटावन वार्ड पश्चिमी निवासी अरशद जमाल सोमवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अपनी कार से असैनी मोड़ पर रुके थे। वह कार से नीचे उतरे तो तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- Orai News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर,गंभीर रुप से घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...