Barabanki News: दुकान में घुसकर बीज भंडार संचालक से मारपीट
बाराबंकी, जुलाई 4 -- Barabanki News: बाराबंकी। थाना देवा क्षेत्र में बीज भंडार संचालक के साथ दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम रींवा रतनपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र राम सिंह की तासपुर मोड़ के पास कांशीराम कॉलोनी के निकट बीज भंडार की दुकान है। आरोप है कि 30 जून की शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान कुछ लड़के वहां कीचड़ खेलने लगे, जिससे उनके कपड़ों पर कीचड़ पड़ गया। इस पर उन्होंने बच्चों को डांटकर वहां से भगा दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ देर बाद सब्बू के भांजे बादल खान, शानू और चंदू पुत्रगण मोहम्मद राजू निवासी कांशीराम कॉलोनी देवा तथा उनके साथ आए 5-6 अन्य लोग दुकान में घुस आए और लात-घूंसों से मारपीट की। इसमें उनके मुंह व आंख पर चोटें आई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.