बाराबंकी, सितम्बर 6 -- Barabanki News: हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव में दहेज में नगदी की मांग को लेकर युवती की ससुरालवालों पर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। थाना सतरिख के शेषपुर गांव के शिवा तिवारी ने कोतवाली हैदरगढ़ में तहरीर दी। बताया कि दो वर्ष पहले उन्होंने अपनी बहन निधि का विवाह काजीपुर गांव के मोहित पाण्डेय के साथ किया था। आरोप लगाया कि पति नशे का आदि है। दहेज में नगद रुपये की मांग को लेकर पति व सास-ससुर आए दिन उसकी बहन की पिटाई करते हैं। यह भी आरोप लगाया कि पति के अलावा ससुर भी आए दिन लाठियों से पीटता है। तीन सितंबर को भी नहाने के दौरान ससुर शिव कुमार ने निधि को लाठियों से पीटा। इसकी जानकारी बहन ने फोन पर उसे दी। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति व सास-ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज...