बाराबंकी, नवम्बर 27 -- Barabanki News: रामनगर। ब्लॉक क्षेत्र के अशोकपुर चाचू सराय गांव में पिछले दस दिनों से पानी की टंकी से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी नहीं पहुंचने के कारण लोग दूर-दराज लगे हैंडपंपों से ठेलिया पर डिब्बे लादकर पानी लाने को मजबूर हैं। गांव निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि पहले पानी की सप्लाई के लिए दो इंची पाइप लगा हुआ था। करीब दस दिन पहले जल निगम की ओर से इसे बदलकर चार इंची पाइप लगाया गया, लेकिन नया पाइप डालने के बाद अब तक उसका कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। इसके चलते पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। दूर दराज लगे नलों से ठेलिया पर डिब्बों में पानी लाया जा र...