बाराबंकी, जुलाई 22 -- Barabanki News: रामनगर। दस दिनों के अंदर नर्सिंग होम, झोलाछाप और अवैध क्लीनिकों के खिलाफ चलाए गए स्वास्थ्य विभाग के विशेष अभियान में नौ अवैध क्लीनिक सील की गई जबकि पांच संचालकों को नोटिस जारी किया गया। सीएचसी अधीक्षक रामनगर डॉ. प्रणव श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगातार छापेमारी कर यह स्पष्ट संदेश दिया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के दौरान कई क्लीनिकों में आवश्यक अभिलेख, पंजीकरण और मानकों की कमी मिलने पर कार्रवाई की गई। हालांकि सूत्रों के अनुसार अभियान के दौरान कुछ सत्ताधारी नेताओं की ओर से सिफारिशें भी की गई। जिससे कार्रवाई की रफ्तार पर अब असर पड़ा है और अभियान की गति कुछ धीमी पड़ गई। इसके बावजूद अब तक की कार्रवाई को प्रभावी माना जा रह...