Barabanki News: दवा लेने गई विवाहिता लापता, केस दर्ज
बाराबंकी, अगस्त 24 -- Barabanki News: सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में दवा लेने बाजार गई विवाहिता लापता हो गई। पति ने काफी खोजबीन के बाद अज्ञात पर बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी बुधवार को इलाके एक बाजार में दवाई लेने गई थी। वहां से उसे कोई युवक बहला फुसलाकर कर उसे भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि पति की तहरीर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.