Barabanki News: दलित शोषित समाज के लिए समर्पित रहा राम सेवक का जीवन
बाराबंकी, जुलाई 3 -- Barabanki News: बाराबंकी। राम सेवक यादव का सम्पूर्ण जीवन दलित-शोषित समाज के उत्थान के लिए समर्पित था। वे पिछड़ों व दलितों के मसीहा थे। उनके जीवन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाजवाद को मजबूती प्रदान की जा सकती है। यह विचार साकेत पीजी कालेज अयोध्या के सहायक प्राध्यापक डॉ. जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने राम सेवक यादव की जयन्ती के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में स्थापित राम सेवक यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किए। महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र प्राध्यापक सन्तराम यादव ने कहा कि राम सेवक यादव सर्व समाज के जन नायक थे। प्राध्यापक शिवबालक यादव ने कहा कि राम सेवक यादव समाजवाद के पुरोधा थे। उनके आदर्शों पर चलकर ही सच्चा समाजवाद लाया जा सकता है।इस मौके पर अरविन्द कुमार, डॉ अर्चना यादव, डॉ. सुनील कुमार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.