Barabanki News: दबंगों ने युवक पर हमला कर घायल किया
बाराबंकी, जुलाई 17 -- Barabanki News: हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के सरांय वन पुकार गांव निवासी रमाशंकर दीक्षित एक निजी विद्यालय की बस चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह बाइक से कस्बा हैदरगढ़ स्थित स्कूल जाने के लिए वह घर से निकले थे। गांव से थोड़ी दूर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अण्डरपास के समीप पहुंचे थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते वहां पहले से मौजूद सरांय चौबे गांव निवासी विपक्षी ने लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। युवक रमाशंकर दीक्षित जान बचाकर गांव की ओर भाग कर एक मकान में घुस गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर उन्हें मारा पीटा। घटना के बाद परिजन युवक को लेकर सीएचसी हैदरगढ़ आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पीड़ित के भाई विजय शंकर दीक्षित ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.