Barabanki News: तेल चोरी में मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: त्रिवेदीगंज। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के अंतर्गत जगत खेड़ा गांव के पास बुधवार को पकड़े गए नायरा के टैंकर से तेल चोरी करते हुए चालक हजारीलाल यादव (35) पुत्र बब्बू यादव निवासी डोली जलालपुर थाना उतराव जनपद प्रयागराज को पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया। एक नामजद व्यक्ति शैलेश यादव निवासी अनहोरा थाना सरोजिनी नगर जनपद लखनऊ के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है। मौके से कई और अन्य लोग मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से बरामद चार ड्रम तेल बरामद हुआ। मौके से वाहन भी बरामद हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.