Barabanki News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बाराबंकी, अक्टूबर 16 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। सफदरगंज-बदोसराय मार्ग पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र अंतर्गत सफदरगंज-बदोसराय मार्ग पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायल बाइक सवार को आनन-फानन संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले पहचान पत्र से युवक की पहचान अमरेश पुत्र भीम, निवासी सिद्धौर के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- Banda News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दी है। जिसके बाद घर में कोहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.