Barabanki News: तेज रफ्तार कार बनी आग का गोला, कार सवार पांच लोगों ने कूद कर बचाई जान।
बाराबंकी, नवम्बर 19 -- Barabanki News: सफदरगंज। थाना क्षेत्र के कस्बा रसौली में नेशनल हाईवे पर फत्ते राइस मिल के पास अयोध्या से लखनऊ जा रही डीसीएम गाड़ी में कार ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर जिससे कार में आग लग गई मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार में चार से पांच लोग मौजूद थे कार में आग लगते ही सभी पीछे के गेट से बाहर निकले लेकिन आग ने कार को चारों ओर से घेर लिया मात्र आधे घंटे में कार जलकर राख हो गई आग इतनी तेज थी कि डीसीएम के भी पीछे के चारों टायर जलाकर राख हो गए फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा टला घंटों तक अयोध्या लखनऊ हाईवे जाम रहा आग पर काबू पाते ही यातायात व्यवस्था पुनः चालू किया गया मौके पर थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी व पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे यह हादसा रात एक बजे के आसपास हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.