बाराबंकी, जुलाई 21 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश और गिरिजा बैराज से छोड़े जा रहे पानी के चलते सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। एल्गिन ब्रिज पर सोमवार शाम नदी का जलस्तर 105.820 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से महज 25 सेंटी मीटर नीचे है। नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ा दी है। ऐसे में सुंदरनगर व ललपुरवा गांव में खराब पड़ी नावों की मरम्मत ने होने से लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है। वहीं तेज बहाव से नदी के किनारों पर कटान भी तेज हो गई है। जिससे किसानों की उपजाऊ जमीन लगातार नदी में समा रही है। रामनगर तहसील क्षेत्र के तटवर्ती गांव बेलहरी, बाबापुरवा, सरसंडा, हेतमापुर, उधिया, कोडरी, सुंदरनगर, मदरहा समेत कई गांवों के लोगों की चिंता हर घंटे बढ़ती जा रही है। नदी का जलस्तर खतरे के...