Barabanki News: तीमारदारों से विवाद पर एम्बुलेंस कर्मियों ने मरीज को उतारा
बाराबंकी, अगस्त 24 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर की गई गंभीर महिला मरीज को शनिवार को एंबुलेंस से ले जाने के दौरान परिजनों और चालक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मरीज के साथ तीन परिजनों के जाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद कर्मियों ने महिला को एंबुलेंस से उतार दिया। इसके बाद निजी वाहन से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर एंबुलेंस सेवा की कार्यशैली पर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के खालेपुरवा निवासी लक्ष्छाराम के मुताबिक, शनिवार दोपहर उसके छोटे भाई दुर्गेश की पत्नी के पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। परिजन उसे सीएचसी सूरतगंज लेकर पहुचे जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं लक्ष्छाराम का आरोप है कि एंबुलेंस चालक ने खाना खाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.