बाराबंकी, जुलाई 15 -- Barabanki News: बाराबंकी। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को जनपद स्तरीय तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में ब्लॉक बंकी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर कक्षा 9 से 12 तक की पाठ्य पुस्तकें खरीदीं। जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह ने कहा कि सरकार की पहल पर आयोजित यह पुस्तक मेला विद्यार्थियों को अधिकृत पाठ्य पुस्तकें एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को सुविधा मिलने के साथ अनधिकृत पुस्तकों के प्रचलन पर भी रोक लगेगी। यह भी पढ़ें- Barabanki News: तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ, छात्रों ने खरीदीं पुस्तकें उन्होंने विद्यार्थियों से निर्धारित प...